Uttarakhand

पूर्व सैनिकों ने भाजपा से नाता जोड़ा…सदस्यता लेकर दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

सीमांत क्षेत्र धारचूला से आए पूर्व सैनिक, ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों ने किया जोश भरा स्वागत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 अप्रैल 2026:

सीमांत क्षेत्र धारचूला से आए पूर्व सैनिकों ने गुरुवार को देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। एक साथ हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे सेना में रहते हुए हमेशा राष्ट्रहित के साथ खड़े रहे, अब उसी सोच के साथ सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत ने सभी पूर्व सैनिकों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कहा गया कि सैनिक देश की सुरक्षा के साथ समाज के लिए भी अहम भूमिका निभाते हैं। अब सेवा निवृत्ति के बाद उनका यह फैसला सार्वजनिक जीवन में योगदान को नया आयाम देगा।

दीप्ति रावत ने कहा कि सेना में रहकर देश की सेवा करने के बाद अब संगठन के जरिए काम करना भी उसी भावना का विस्तार है। उन्होंने पार्टी को राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाला मंच बताया। स्वामी 1008 वीरेंद्रानंद महाराज की प्रेरणा से भाजपा में शामिल होने वालों में धारचूला क्षेत्र के कई पूर्व सैनिक शामिल रहे। इनमें कैप्टन भूपाल सिंह रावल, दीवान सिरवाल, पुष्कर वम, धन सिंह, नारायण सिंह, किशन सिंह रावत, नयन सिंह रौतेला, शंभू, भूपेंद्र सिंह, जगत धामी, कैलाश, चंद्र सिंह, गणेश सिंह, प्रेम भट्ट, भूवन चंद, विनोद सिंह, गजेंद्र सिंह, रोहित सिंह, प्रकाश रावत, पंकज रावत, कमान सिंह, हरीश मेहता, गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सिंह, उमेद सिंह, डिगर सिंह बोहरा समेत कई नाम शामिल रहे।

इस मौके पर शैलेंद्र बिष्ट, गणेश भंडारी, जगमोहन रावत, राजेंद्र नेगी, हिमांशु संगथानी, इंदर लूंठी, आशीष गिरी समेत संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button