Uttarakhand

खाई में गिरी तेज रफ्तार कार… चार लोगों की मौत, उत्तरकाशी से रहे थे लौट

मसूरी के झड़ीपानी रोड पर बार्लोगंज इलाके में हुआ हादसा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कार सवार सभी के शव निकाले गए

राजकिशोर तिवारी

मसूरी, 10 जून 2026ः

उत्तराखंड के मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार में चार लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई हैं। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस को झड़ीपानी रोड पर सुबह एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस को तत्काल बुलाया गया। टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने खाई से चारों के शव निकाल लिए हैं। जांच में पता चला कि दिल्ली नंबर की कार तेज ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी। खाई लगभग 500 मीटर गहरी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवारों ने हादसे से कुछ समय पहले पास की एक दुकान से सामान खरीदा था। उन्होंने बातचीत में बताया था कि वह उत्तरकाशी से लौट रहे हैं। इसके बाद सामान लेकर जैसे ही वे कार में बैठे तो ढलान के कारण कार खाली प्लॉट में उतरकर खाई में गिर गई। कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19 वर्ष), सविता (48 वर्ष) पत्नी धर्मवीर, निवासी नेहरू नगर गाजियाबाद और संगीता (46 वर्ष) पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली सवार थे। घटना की सूचना पर एसपी नगर और सीओ मसूरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  हरेला से Cluster School तक, मुख्य सचिव ने मांगा एक्शन प्लान, स्कूल ट्रांसपोर्ट पर भी फोकस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link