Lucknow City

दुबग्गा मंडी में बनेगा नया रास्ता… आढ़तियों के दबाव में बदली माल निकासी की योजना

आढ़तियों व मंडी सचिव के साथ हुई बैठक, लाइसेंसधारकों के लिए नई दुकानों की मांग उठी, स्थायी मार्ग तैयार होने तक गेट नंबर पांच से निकासी पर सहमति बनी, मंडी के विस्तार का मुद्दा उठा

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 30 मई 2026:

दुबग्गा नवीन सब्जी एवं फल मंडी में शनिवार को आढ़तियों और मंडी प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। मंडी सचिव सुभाष सिंह के साथ हुई बातचीत में तय किया गया कि मंडी परिसर से प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए फिलहाल अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया जाएगा। आढ़तियों ने पुल निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि इससे मंडी के कारोबार और आवाजाही पर असर पड़ सकता है।

बैठक में हरदोई रोड की तरफ खुलने वाले मंडी के गेट संख्या-2 को बंद करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। आढ़तियों ने इस पर सहमति जताई। इसके बदले मंडी से निकासी के लिए गेट संख्या-5 खोला जाएगा। जब तक स्थायी मार्ग तैयार नहीं हो जाता, तब तक गेट-5 की तरफ कच्चा रास्ता बनाकर आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Dubagga Mandi Traffic Chaos New Route Plan Explained (1)

आढ़तियों ने मंडी विस्तार योजना को लेकर भी अपनी मांगें रखीं। उनका कहना था कि मंडी में बड़ी संख्या में लाइसेंसधारक हैं, लेकिन अब तक उनके लिए नई दुकानें न तो बनाई गई हैं और न ही आवंटित की गई हैं। इस पर मंडी सचिव सुभाष सिंह ने एक वर्ष के भीतर सर्वे कराने के बाद नई दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।

आढ़ती नेता अजय सिंह और मयंक लाला यादव ने कहा कि मंडी प्रशासन एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में लिखित आश्वासन जारी करे। उन्होंने हरदोई रोड पर सुपर मार्केट के निर्माण और मंडी के विस्तार की मांग भी उठाई। मंडी सचिव सुभाष सिंह ने कहा कि आढ़तियों की मांगों पर सकारात्मक तरीके से कार्रवाई की जाएगी और जरूरी प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मायावती का जन्मदिन: ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही बसपा, CM योगी व अखिलेश ने दी शुभकामनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button