लखनऊ, 3 फरवरी 2026:
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि यानी आज ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है और आज के स्वामी मंगल हैं और देवता हनुमान जी हैं। खास बात यह है कि आज बुध का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है, जबकि चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि रहने से ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होकर रूचक राजयोग बना रहे हैं। साथ ही मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है। इन सबके बीच मघा नक्षत्र में शोभन योग भी बन रहा है, जो दिन को और अधिक शुभ बना रहा है।
मेष राशि: करियर और सम्मान में उछाल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज प्रयास करने से सफलता मिलने की मजबूत संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और पिता से भी सहयोग व लाभ मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि: लाभ के कई रास्ते खुलेंगे
कन्या राशि के लिए आज का दिन कई स्तर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। भाग्य आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ दिलाएगा। कोई पुरानी और लंबे समय से रुकी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी मित्र या पुराने परिचित की मदद से जरूरी काम पूरा होगा। विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे और आपकी प्रतिभा से प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा संभव है। सेहत में सुधार के संकेत हैं और वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपकी चतुराई और कलात्मक क्षमता आज काम आएगी।
तुला राशि: सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और मंगलकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। जो लोग वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर विपरीत लिंगी सहकर्मियों से उम्मीद से ज्यादा सहयोग मिलेगा। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार कुशलता से विरोधी भी सहयोगी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। माता और मातृ पक्ष से लाभ मिलेगा। छात्र वर्ग भी आज बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
मकर राशि: राजयोग देगा बड़ी सफलता
मकर राशि के लिए आज का दिन बेहद शुभ और विशेष माना जा रहा है। आपकी ही राशि में बना रूचक राजयोग आपको राजसी सुख दिला सकता है। कम प्रयास में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा और पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का आशीर्वाद आपके काम आएगा।
कुंभ राशि: उलझनों के बाद मिलेगी सफलता
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। शुरुआती उलझनों के बाद सफलता और लाभ के रास्ते खुलेंगे। जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आय के नए साधन मिल सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत हैं। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता और कूटनीतिक क्षमता से लाभ उठा पाएंगे। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणना पर आधारित है। Thehohalla इसकी पुष्टि पर कोई दावा नहीं करता है।






