Lucknow City

ठंड में बिजली का झटका: लखनऊ के कई इलाकों में आज घंटों बाधित रहेगी सप्लाई

मरम्मत कार्य के चलते डालीबाग कॉलोनी, गन्ना संस्थान, तिलक मार्ग, गोमतीनगर के विपुल खंड-6, विराम खंड-2, विराम खंड-3, अलीगंज कॉलोनी, बनारसी टोला, पक्का पुल, बाबा का पुरवा, दीनदयाल नगर, मसालची टोला और आसपास के इलाकों में हजारों लोग होंगे प्रभावित

लखनऊ, 3 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में ठंड के मौसम के बीच बिजली कटौती एक बार फिर आमजन की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। आज शहर के कई प्रमुख इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कारोबार, कार्यालयों और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार अलीगंज क्षेत्र के गोयल चौराहा उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर एम और एन में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसी अवधि में पुरानिया उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर ए, क्यू, बनारसी टोला और आसपास के इलाकों की भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

इसके अलावा अहिबरनपुर उपकेंद्र के अंतर्गत पक्का पुल, बाबा का पुरवा, दीनदयाल नगर, मसालची टोला और आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं गोमतीनगर क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को लंबी कटौती का सामना करना पड़ेगा। विपिनखंड उपकेंद्र के अंतर्गत विपुल खंड-6 के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:

ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र से जुड़े विराम खंड-2 और विराम खंड-3 में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के अंतर्गत डालीबाग कॉलोनी, गन्ना संस्थान, तिलक मार्ग सहित अन्य अपार्टमेंट्स में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

बिजली विभाग का कहना है कि यह कटौती आवश्यक मेंटनेंस और सुधार कार्यों के चलते की जा रही है जिससे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। हालांकि ठंड के इस मौसम में लंबी बिजली कटौती से लोगों की परेशानियां बढ़ना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  कोटा में दो सांडों की लड़ाई में 85 साल के बुजुर्ग की मौत – देखें खौफनाक वीडियो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link