Lucknow City

प्यार में धोखा और मारपीट… लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में युवक ने उठाया ये आत्मघाती कदम

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में हाई सिक्योरिटी जोन के विक्रमादित्य मार्ग तिराहे के पास सोमवार दोपहर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र के उजरबारा निवासी शिवम कुमार वर्मा (30) के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार गांव की एक युवती से शिवम का अफेयर चल रहा था। युवती ने उससे शादी से इनकार कर गांव के ही दूसरे युवक से विवाह तय कर लिया था। इससे शिवम मानसिक तनाव में था और उसका दोस्तों से झगड़ा भी हुआ था। उसने इस संबंध में थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

शिकायत में चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से शिवम पुलिस से नाराज था। इसी नाराजगी में वह मुख्यमंत्री से शिकायत करने लखनऊ पहुंचा और रास्ते में आत्मदाह का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:

मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसके हाथ और पैरों के निचले हिस्से झुलस गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : पति जेल गया तो पत्नी ने संभाला ड्रग्स रैकेट, देवर, ससुर व एक सहयोगी भी गिरफ्त में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link