Uttar Pradesh

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पंचमुखी महादेव का किया दर्शन-पूजन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर/काठमांडू 14 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले से सटे नेपाल देश मे काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सावन के महीने में श्रद्धालुओं से पट गया है। भारत व अन्य देशों से यहां शिवभक्त आकर पंचमुखी महादेव का दर्शन पूजन कर रहे हैं। सावन का पहला सोमवार होने के कारण यहां श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

भगवान शिव की आराधना के पवित्र माह सावन में देश के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना का क्रम जारी है। शुक्रवार को शुरू हुए सावन का पहला सोमवार आज है। इसी वजह से शिवालयों में श्रद्धालु की लंबी कतारें दिख रहीं हैं। गोरखपुर जिले से सटे नेपाल देश के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भी देश के ही नहीं विदेशों में बसे लाखों शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है। इसी वजह से यहां पहले सोमवार को लाखों की संख्या में भक्त सुबह से दर्शन पूजन कर रहे हैं

यहां पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव की खास पंचमुखी मूर्ति स्थापित है। पहले सोमवार को यहां हर हर महादेव जयकारे के साथ जलाभिषेक करते लोग नजर आए। ये मंदिर काठमांडू के देवापाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति का दर्शन के लिए मंदिर में चांदी के चार दरवाजे पार करने होते है। इन दरवाजों को पारकर श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की थी... आरोपी पशु तस्कर को गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button