CrimeUttar Pradesh

इटावा में मुठभेड़ : इनामी बदमाश के पैर और दरोगा के हाथ में लगी गोली

अशरफ अंसारी

इटावा, 26 दिसंबर 2024:

यूपी के इटावा जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश गिरफ्तार हो गया। इस दौरान एक दरोगा भी घायल हुआ है।

चेकिंग के लिए रोकने पर बदमाश ने की फायरिंग

ये भी पढ़ें:

जिले वैदपुरा इलाके में मंगलवार रात केंद्रीय कारागार महोला रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान पवन कुमार यादव उर्फ बंटी के रूप में हुई।

Advertisement

थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक बदमाश की ओर से की फायरिंग में
एक गोली थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। वे बाल-बाल बच गए। एक गोली दरोगा सुबोध सहाय के हाथ में लगने से वे घायल हो गए। बदमाश के पास तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।

बदमाश की गिरफ्तारी पर था 10 हजार का इनाम

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक पुलिस टीम ने जिस बदमाश को गिरफ्तार किया है, उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश पवन यादव पर जनपद के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें  सपा मुखिया अखिलेश के बयान पर भाजपा नेत्री अपर्णा यादव का पलटवार, बोलीं... SIR तो हर जगह होगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link