Uttar Pradesh

दुधवा व कतर्नियाघाट के बीच बसेगी टेंट सिटी… पर्यटकों को मिलेगा इको-टूरिज्म व वेलनेस का मजा

लखीमपुर खीरी में शारदा बैराज पर बनेगा नया पर्यटन हब, ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड 2.67 एकड़ में करेगा निर्माण

लखनऊ, 26 मार्च 2026:

लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज अब उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड यहां 2.67 एकड़ में निजी निवेश के साथ टेंट सिटी विकसित करेगा। इस परियोजना से यह जगह इकोमोडेशन और वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में तैयार होगी। विभाग में इसके लिए निविदायें मांगीं हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ग्राम कोठिया के पास विकसित होने वाली टेंट सिटी पर्यटकों के लिए खास अनुभव लेकर आएगी। दुधवा नेशनल पार्क के पास यह जगह आधुनिक वेलनेस सुविधाओं के साथ प्राकृतिक सुंदरता का आनंद देने वाली होगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।

WhatsApp Image 2026-03-26 at 2.44.58 PM

यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट वन्य अभ्यारण्य के बीच स्थित है, जो इसे इको-टूरिज्म के लिए खास बनाता है। बोर्ड की योजना पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में ठहरने का अनूठा अनुभव देना है। टेंट सिटी के जरिए यह जगह इकोमोडेशन और वेलनेस का संगम बनकर उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नया मॉडल पेश करेगी।

जयवीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार जीवन में लोग फिर से प्रकृति और वेलनेस की ओर लौट रहे हैं। इसी रुझान को ध्यान में रखते हुए शारदा बैराज को वेलनेस सुविधाओं से जोड़कर ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां पर्यटक स्वास्थ्य, शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव एक साथ ले सकें।

टेंट सिटी के खुलने के बाद दुधवा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों को दोहरा इको-टूरिज्म का अनुभव और वेलनेस के लाभ का आनंद मिलेगा। शारदा बैराज का यह नया मॉडल उत्तर प्रदेश के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button