Uttar Pradesh

नाबालिग ननद और भाभी का प्यार, शादी की इच्छा, घरवालों पर मारपीट और जहर पिलाने का आरोप

उन्नाव,6 जनवरी 2025

उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती और उसकी रिश्‍ते की भाभी के बीच प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि वह अपनी भाभी से शादी करना चाहती है, लेकिन महिला के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध करते हुए दोनों के साथ मारपीट की और युवती को जहर भी पिला दिया। युवती का कहना है कि जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने आई थी, तब महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जहर पिला दिया। इसके बाद युवती के पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।

पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है, और सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने कहा है कि अगर युवती के परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि दो युवतियों के बीच प्रेम प्रसंग ने लोगों को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  फतेहपुर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने 11 महीने की बच्ची संग रिंद नदी में लगाई छलांग।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link