Uttar Pradesh

“हाइवे पर रील बनाते वक्त ऑटो सवार की खंभे से टकराकर मौत”

बदायूं,23 अक्टूबर 2024

रील बनाने के जुनून ने एक और जान ले ली। बरेली-मथुरा हाइवे पर एक युवक रील बनाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। रील बनाने का शौक युवाओं में बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।

उझानी में 21 वर्षीय ऑटो चालक घनश्याम, जो कन्नौज के गुरसहायगंज का रहने वाला था, रील बनाते वक्त हाईवे पर सिर विद्युत खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घनश्याम पिछले 3 साल से अपने मौसा के घर रहकर ऑटो चलाता था।

घनश्याम चलते ऑटो में एक हाथ से मोबाइल पकड़े हुए रील बना रहा था, जब उसने सिर बाहर निकाल लिया। हाइवे पर अब्दुलागंज गांव के पास उसका सिर विद्युत खंभे से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद लोग उसे तुरंत उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

ये भी पढ़ें:

डॉक्टरों ने घनश्याम को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौसा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। इंचार्ज निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि युवक चलते ऑटो में रील बना रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ और उसकी जान चली गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इधर अदालत में सुनवायी हो रही थी, उधर पेशी के दौरान मुस्कराता रहा 'लुटेरा दरोगा!'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link