Uttar Pradesh

एमपी के मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी का तीखा विरोध : लखनऊ के साथ कई जिलों में प्रदर्शन

लखनऊ, 15 मई 2025:

कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी से सियासी घमासान मचा है। उनके बयान की तीखी आलोचना हो रही है। मंत्री की मुश्किल बढ़ रही हैं। बयान पर विपक्ष लगातार हमलावर है। गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ सुल्तानपुर, इटावा व अन्य जनपदों में कांग्रेसियों एवं पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया।

लखनऊ में कांग्रेस जिला कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘विजय शाह मुर्दाबाद’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। शहर कमेटी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और शहजाद आलम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पहुंचे। शहजाद ने कहा कि विजय शाह का बयान शर्मनाक और यह सेना का अपमान है।

पूर्व सैनिक भी आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

ये भी पढ़ें:

 

सुल्तानपुर : गुरुवार को पूर्व सैनिकों ने सुल्तानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा। आरोप है कि मंत्री ने एक कार्यक्रम में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर अपमानित किया। पूर्व सैनिकों ने इसे न केवल कर्नल बल्कि पूरी भारतीय सेना का अपमान बताया। उन्होंने मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सुल्तानपुर : कांग्रेस ने की मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सुल्तानपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वरुण मिश्रा ने आरोप लगाया कि विजय शाह ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी की, जो सेना और देश की महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस ने मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। सरकार से सेना के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की।

इटावा : कांग्रेसियों ने डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

इटावा में भी कांग्रेसियों ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके साथ एक ज्ञापन सौंपकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राशिद खान ने कहा कि कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन को सबक सिखाया और देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में मंत्री द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। भारतीय सेना का मनोबल गिराने वाला है। कांग्रेस ने मंत्री को बर्खास्त करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें  जम्मू - कश्मीर बनेगा राज्य : PM

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link