Sitapur City

पश्चिम बंगाल की कंपनी ने विदेश का पता देकर दस लाख ठगे… बैटरी सप्लाई में हुआ खेल

एग्रीमेंट के आधार पर रकम ट्रांसफर करने का दावा, माल पहुंचने के बाद फर्जी दस्तावेज मिलने की बात कही गई, सीतापुर के कारोबारी ने पश्चिम बंगाल की कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और रकम हड़पने का आरोप लगाया

सीतापुर, 25 मई 2026:

सीतापुर के एक कारोबारी ने बैटरी सप्लाई के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पश्चिम बंगाल की एक कंपनी के निदेशक समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि एग्रीमेंट के बाद रकम लेने के बावजूद सही माल नहीं भेजा गया और दस्तावेज भी संदिग्ध मिले।

आर्यनगर निवासी यश अग्रवाल एम/एस यश एनर्जीज के प्रोपराइटर हैं। उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल स्थित एम/एस ESLR टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक स्वपन कुमार परिया समेत अन्य लोगों ने उन्हें गोदाम किराया, स्टाफ वेतन और बैटरी सप्लाई का भरोसा दिया था। इसके लिए एग्रीमेंट भी किया गया।

शिकायत के अनुसार कारोबारी ने अलग-अलग तारीखों में आईसीआईसीआई बैंक खाते से 10 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए। आरोप है कि इसके बाद करीब 4.74 लाख रुपये कीमत का कुछ माल भेजा गया, लेकिन माल के साथ मिले इनवॉइस और कोरियर दस्तावेजों में तारीखों को लेकर गड़बड़ी मिली।

ये भी पढ़ें:

जब दस्तावेजों और वाहन की ऑनलाइन जांच कराई गई तो पता विदेश का निकला। इससे उन्हें धोखाधड़ी और जालसाजी का शक हुआ। पश्चिम बंगाल की इस कंपनी के मैनेजमेंट के फ्रॉड में धौरहरा खीरी के पिंकू मुखर्जी व सुनील कुमार सिंह भी शामिल रहे। यश अग्रवाल ने इस मामले को लेकर कई बार अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के दखल के बाद कोतवाली नगर में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दहेज की भेंट चढ़ी नेहा... पोस्टमार्टम के बाद भड़का परिवार, दो घंटे जाम रहा महमूदाबाद मार्ग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link