Uttarakhand

7 को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह… दौरे से पहले धामी ने बैरागी कैंप में देखीं तैयारियां

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात व सुविधाओं पर रहा खास फोकस, आम नागरिकों को कोई दिक्कत न होने की हिदायत दी

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 3 मार्च 2026:

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सात मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए अहम मौका है, इसलिए सभी इंतजाम पुख्ता और समय पर पूरे होने चाहिए।
मंच से लेकर पार्किंग तक हर व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम लोगों की सहूलियत को सबसे ऊपर रखा जाए और किसी को परेशानी न हो।

WhatsApp Image 2026-03-03 at 2.35.28 PM

पुलिस और प्रशासन को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस को विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया है। कोशिश रहेगी कि कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो और यातायात सुचारू बना रहे। चिकित्सा सुविधा, आपात सेवाएं और अग्निशमन दल को भी अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्लान साझा किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, मेयर किरन जैसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एमडी सिडकुल सौरव गैहरवार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-03-03 at 2.35.27 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button