Ayodhya

अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा… साजिश के तहत पेट्रोल पंपों पर लगवाईं लाइनें

अयोध्या में की समीक्षा बैठक, मीडिया से रूबरू हुए कहा- सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं, राहुल गांधी के बयान के बाद फैला भ्रम,

अयोध्या, 31 मार्च 2026:

आज जनपद अयोध्या में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने श्रम विभाग द्वारा चल रहे विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर विपक्ष पर निशाना साधा। पेट्रोल व गैस की किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है, बल्कि कुछ बयानों के बाद लोगों में भ्रम फैलाया गया।

मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान के बाद हालात को लेकर गलत धारणा बनी, जिससे कई जगह बेवजह अफरा-तफरी का माहौल दिखा। उनके मुताबिक सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि दोनों दलों ने मिलकर अपने कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर लाइन में खड़ा कराया। इससे ऐसा माहौल बनाया गया, जैसे कोई बड़ा संकट खड़ा हो गया हो।

WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.45.57 PM

राजभर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में स्थिति नियंत्रण में है और आम लोगों पर ज्यादा असर न पड़े, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे सत्ता में थे, तब पिछड़े वर्गों की अनदेखी की गई। अब सत्ता से बाहर होने के बाद पिछड़ों की बात करना सिर्फ सियासी मौका तलाशने जैसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और अगली बार भी सरकार बनाएगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button