Entertainment

2025 में आ रही हैं, अनुपम खेर की नई फिल्म, ‘द रिटर्न’

मुंबई, 23 नबंवर 2024

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अगली फिल्म से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता ने इस बात का ऐलान गोवा में आयोजित 55 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI Goa 2024) में किया। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन खुद अभिनेता ही करेंगे और निर्माण भारत और ऑस्ट्रेलिया के सह-सहयोग से होगा। आइए फिर फिल्म से जुड़ी अन्य बातों के बारे में जानते हैं। अनुपम खेर की अपकमिंग और नई फिल्म का नाम है ‘द रिटर्न’ है। इस फिल्म को भारत और ऑस्ट्रेलिया की निर्माता कंपनियां मिलकर बनाएंगी। फिल्म ‘द रिटर्न’ की जानकारी सामने तब आई है, जब अनुपम खेर के स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में दुनियाभर में रिलीज होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘द रिटर्न’ का निर्माण ऑस्ट्रेलियाई फिल्म कंपनी टेम्पल के साथ साझेदारी में किया जाएगा। इस फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में पूरी किए जाने की योजना है। इसमें लीड भूमिका के लिए ऑस्ट्रेलियाई कलाकार को कास्ट किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म की मेकिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। हालांकि, फिल्म की कहानी क्या होगी, इसे लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई हैं।

ये भी पढ़ें  IFFM Awards 2026: मेलबर्न में बजेगा भारतीय सिनेमा का डंका, ये फिल्में बनीं सबसे बड़ी दावेदार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link