Entertainment

‘डर नहीं, दहशत हूं’ शाहरुख खान बने ‘किंग’… 60वें बर्थडे पर मिला फैंस को ये बड़ा तोहफा

एक्शन मोड में लौटे किंग खान, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनेगी साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी 'किंग' का टाइटल रिवील, फिदा हुए फैंस

मुंबई, 2 नवंबर 2025:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दिया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनकी अगली फिल्म ‘KING’ (किंग) का टाइटल रिवील हो गया है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले ही दिन से सुर्खियों में छा गई है और वजह है किंग खान का खतरनाक अंदाज!

वीडियो में शाहरुख बोले ‘डर नहीं, दहशत हूं!’

फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो रेड चिलीज़ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक समुद्री दृश्य दिखाई देता है और फिर सुनाई देती है शाहरुख की भारी आवाज़ “कितने खून किए, याद नहीं…अच्छे थे या बुरे, कभी पूछा नहीं…बस उनकी आंखों में अहसास देखा कि ये उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह। हजार जुर्म, सौ देशों में बदनाम। दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम… ‘किंग’। डर नहीं, दहशत हूं। इट्स शो टाइम!” इन डायलॉग्स के साथ स्क्रीन पर शाहरुख खान का रॉ और रौद्र अवतार फैंस को झकझोर देता है।

ये भी पढ़ें:

एक्शन से भरपूर टीज़र ने बढ़ाया तापमान

Advertisement

टीज़र में शाहरुख खान ताबड़तोड़ गोलियां चलाते, दुश्मनों को धूल चटाते और अपने एक वार से सामने वाले के दांत तोड़ते नजर आते हैं। हर सीन में उनका एटीट्यूड और इंटेंस लुक बता रहा है कि “किंग वापस आ चुका है!” सिनेमैटिक म्यूजिक, गनफाइट्स और उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी सब मिलकर फैंस को ‘Pathaan’ और ‘Jawan’ से भी बड़ा धमाका देने का वादा कर रही है।

सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, 2026 में रिलीज

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘War’ और ‘Pathaan’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक नाम किंग।” फिल्म 2026 में रिलीज होगी और इसे लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही ब्लॉकबस्टर की गूंज सुनाई दे रही है। जैसे ही वीडियो जारी हुआ, सोशल मीडिया पर #KingSRK और #ItsShowTime ट्रेंड करने लगे। फैंस ने लिखा “ये सिर्फ फिल्म नहीं, SRK का रौब है!” “किंग वापस आ गया है, अब दहशत शुरू!”

ये भी पढ़ें  क्राइम थ्रिलर में करिश्मा कपूर का दमदार कमबैक, ‘ब्राउन’ में दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link