Entertainment

फिजा में गूंजते गीतों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले…शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

लोअर परेल से निकली अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, परिवार की मौजूदगी में दी गई मुखाग्नि, संगीत जगत और फिल्मी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, भावुक बना रहा माहौल

एंटरटेनमेंट डेस्क, 13 अप्रैल 2026:

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को सोमवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में करीब सवा 5 बजे हुआ, जहां परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर श्मशान भूमि पर प्रसिद्ध गायकों ने उनके गीतों को गाकर श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सुबह 11 बजे से उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। दोपहर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो उनके घर से शिवाजी पार्क तक पहुंची। इस दौरान सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और नम आंखों से अपनी प्रिय गायिका को अंतिम विदाई दी।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.14.54 PM

अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजे वाहन में ले जाया गया। वाहन को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था, जो उन्हें बेहद पसंद थे। वाहन में उनकी एक तस्वीर भी रखी गई थी, जिसमें वह पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में नजर आ रही थीं।

अंतिम संस्कार के दौरान पूरे माहौल में शोक और भावुकता का माहौल रहा। परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और संगीत जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। एक ओर जहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं दूसरी ओर उनके गीतों की गूंज भी माहौल को भावुक बना रही थी।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.17.15 PM

सुदेश भोसले ने श्मशान भूमि पर आशा भोसले के लिए जिंदगी एक सफर है सुहाना गाना गाया। अनूप जलोटा ने भी भजन की कुछ लाइनें गाईं। शान ने भी गीत गाकर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, हेलेन, सुरेश वाडकर, हरिहरन, तब्बू, समेत कई फिल्मी और संगीत जगत की हस्तियां शामिल रहीं, जिन्होंने उन्हें नम आंखों से याद किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button