ReligiousUttar Pradesh

अयोध्या : बस कुछ घंटे का इंतजार बाकी…इस समय से फिर होंगे रामलला के दर्शन

मंगलवार को सुबह 9 बजे से सूतक के कारण बंद रहे मंदिर के कपाट आज रात 8:30 बजे से फिर शुरू होंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या, 3 मार्च 2026:

चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण मंगलवार सुबह 9 बजे से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन अस्थायी रूप से रोक दिए गए। मंदिर प्रशासन ने बताया कि ग्रहण की अवधि समाप्त होने के बाद आज रात 8:30 बजे से श्रद्धालु दोबारा दर्शन कर सकेंगे। दर्शन का समय रात 11 बजे तक रखा गया है।

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार सूतक काल में धार्मिक परंपराओं का विशेष पालन किया गया। इस दौरान आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही और गर्भगृह में विराजमान रामलला के विग्रह को परंपरा के अनुसार आच्छादित किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-03 at 3.42.28 PM

ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने जानकारी दी कि सुबह साढ़े चार बजे मंगला आरती और साढ़े छह बजे श्रृंगार आरती अपने निर्धारित समय पर संपन्न हुईं। इसके बाद सुबह 9 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिर परिसर में शुद्धिकरण अनुष्ठान किया जाएगा। इसके पश्चात रात 8:30 बजे संध्या आरती होगी और उसी समय से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था फिर शुरू कर दी जाएगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि आज श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसी को देखते हुए दर्शन का समय बढ़ाकर रात 11 बजे तक करने का निर्णय लिया गया है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button