Lucknow CityNational

Alert… बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत : 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज से सामान्य रहेगा कामकाज

5 डे वर्किंग पर अभी नहीं लगी मुहर, IBA-UFBU की बैठक में कमेटी बनाने पर सहमति, सरकार ने प्रस्ताव पर प्रतिबद्धता से किया इनकार

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। ऐसे में आज बुधवार तक बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होने की उम्मीद है।

बैंक यूनियनों ने पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। रविवार रात हुई बातचीत में शनिवार की छुट्टियों की मांग पर आगे विचार करने के लिए IBA और UFBU की उच्च स्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी। समिति सभी संबंधित पक्षों और बैंक ग्राहकों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशेगी।

हड़ताल टलने के बाद बैंक ग्राहकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब बैंकों में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू हो गई है? इसका जवाब फिलहाल नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। यानी बैंक कर्मचारियों की मांग पर चर्चा के लिए रास्ता जरूर खुला है लेकिन पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू होने की आधिकारिक मंजूरी अभी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

bank-strike-called-off-iba-ufbu-meeting-normal-operations-september-2026 (2)

UFBU के सर्कुलर के मुताबिक बाकी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर समिति के जरिए आगे बातचीत होगी। बैंक यूनियनों की अन्य प्रमुख मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की विसंगतियां दूर करना, खाली पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली सहित सेवा संबंधी मुद्दे शामिल हैं।

प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर (रविवार) को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज की व्यवस्था की गई थी। अब हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  SIR और वोटर लिस्ट पर घमासान : CEC ज्ञानेश कुमार को CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link