Varanasi

भाजपा नेता ने की खुदकुशी, पार्टी के झंडे में शव लपेटकर निकली अंतिम यात्रा

काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने सिद्धगिरि बाग स्थित किराये के मकान में जान दी, पुलिस को पारिवारिक वजह की आशंका, तलाकशुदा महिला से किया था प्रेम विवाह,विश्वनाथ गली में खिलौने की दुकान चलाते थे, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वाराणसी, 30 अगस्त 2026:

यूपी के वाराणसी जिले में भाजपा नेता सुनील शर्मा उर्फ मुंशी ने सिद्धगिरि बाग स्थित किराये के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। 43 वर्षीय सुनील शर्मा काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर लक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व नेता जमा रहे। अंतिम यात्रा में उनका शव पार्टी के झंडे में लपेटा गया।

2015 में तलाकशुदा महिला से किया था प्रेम विवाह

सुनील शर्मा काशी विश्वनाथ गली में मान मंदिर के पास रहते थे। वर्ष 2015 में उन्होंने तलाकशुदा महिला से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी व उसकी दो बेटियों के साथ सिद्धगिरि बाग स्थित किराये के मकान में रहने लगे थे। विश्वनाथ गली में उनकी खिलौने की दुकान थी। वह साड़ी कारोबार से भी जुड़े थे।

ये भी पढ़ें:

bjp-leader-sunil-sharma-suicide-varanasi (2)

रात में उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस के मुताबिक बीती रात सुनील शर्मा ने कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। लक्सा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। लक्सा पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत कर घटना की वजह पता लगाने में जुटी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक, भाजपा के झंडे में घाट पहुंचा शव

सुनील शर्मा की मौत की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। पार्टी से जुड़े लोगों ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की। सुनील शर्मा सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता थे, इसलिए उनका शव भाजपा के झंडे में लपेटकर मणिकर्णिका घाट ले जाया गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में भाजपा सरकार तीन साल में गिर जाएगी : केजरीवाल ने की भविष्यवाणी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button