Uttar Pradesh

वाराणसी पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, बोले… देश में सनातन बोर्ड बनना जरूरी

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 4 दिसंबर 2024

यूपी के वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे नौ दिवसीय सिय-पिय मिलन महामहोत्सव में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि देश में सनातन बोर्ड बनना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर है। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले विपक्षी दलों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। बृजभूषण ने कहा कि कुश्ती महासंघ के मामले में अब सब कुछ समाप्त हो गया है। कुश्ती की दुनिया में अब सब कुछ ठीक चल रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा: प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगा भक्तों का मेला...शिवलिंग से जुड़ी रंग बदलने की मान्यता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link