Uttar Pradesh

बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों की बीच सड़क जंग, झोंटा पकड़कर जमकर मारपीट!

बागपत,3 जनवरी 2025

बागपत के अमीनगर सराय कस्बे में दसवीं कक्षा की दो छात्राएं एक ही लड़के से बात करने को लेकर बीच सड़क भिड़ गईं। दोनों ने स्कूल ड्रेस में ही एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचा और सड़क पर गिरा दिया। यह घटना कॉलेज से निकलते समय हुई और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया। छात्राओं के बीच यह विवाद कहासुनी से शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया।

आसपास मौजूद लोग और छात्राएं झगड़ा रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों बार-बार एक-दूसरे पर झपट रही थीं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छात्राओं की पहचान करने और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने 2021 के बागपत ‘चाट युद्ध’ की याद दिला दी है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  तत्‍काल टिकट में सेंध लगा रहा था 'गदर', RPF टीम ने पकड़ा एक और प्रतिबंध‍ित सॉफ्टवेयर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link