Lucknow City

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन : काकोरी में 30 बीघा की 9 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अमीनाबाद-हुसैनगंज में निर्माण सील

लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण पर नहीं लग पा रहा अंकुश, एलडीए लगातार चला रहा अभियान

लखनऊ, 19 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक निर्माण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस पर रोक लगाने में नाकाम लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। ताजा कार्रवाई के तहत प्राधिकरण की टीमों ने काकोरी क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन पर फैली 9 अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया।

इसके साथ शहर के अमीनाबाद और हुसैनगंज में चल रहे दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। प्रवर्तन जोन-3 के अधिकारियों के मुताबिक काकोरी के ग्राम खुदाईंट और पलेंहदा में निजी विकासकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त किया गया। यहां बिना किसी स्वीकृत लेआउट के प्लॉट काटकर बिक्री की जा रही थी।

एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और अवैध निर्माण को गिरा दिया। वहीं प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने हुसैनगंज के क्ले स्क्वायर क्षेत्र में करीब 2500 वर्गफुट में बन रहे कॉम्प्लेक्स को सील किया।

इसी तरह अमीनाबाद में विद्यांत कॉलेज के पास लगभग 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल में हो रहे व्यावसायिक निर्माण पर भी ताला जड़ दिया गया। दोनों ही मामलों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। यह नियमों का खुला उल्लंघन है। एलडीए ने साफ किया है कि अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  LDA का बड़ा कदम : घर-घर जाकर होगा संपत्तियों का सत्यापन, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link