Hardoi City

बेटी की शादी में मिले थे गिफ्ट व कैश, रखे थे 35 लाख के जेवर… घर खाली होते ही ये हुआ

12 फरवरी को बेटी की शादी निपटाकर रिश्तेदार के घर फंक्शन में गए थे माता-पिता, चोर आए और सब समेट ले गए, करीब 40 लाख से अधिक का माल उड़ाया, लापरवाही पर दरोगा, सिपाही सस्पेंड

हरदोई, 19 फरवरी 2026:

कोतवाली शहर क्षेत्र में बसे आजाद नगर मोहल्ले में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के घर से 40 लाख से अधिक की चोरी हुई।चोर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। यह घटना तब हुई जब जौहरी परिवार एक रिश्तेदार के घर फंक्शन में शामिल होने शाहजहांपुर गया हुआ था। एसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

सुनील जौहरी ने छह दिन पूर्व ही 12 फरवरी को ही अपनी बेटी की शादी की थी। शादी में आये मेहमानों द्वारा दिये गए कीमती गिफ्ट व लगभग पांच लाख का न्योता घर में ही रखा था। इसके अलावा तमाम जेवरात भी रखे थे। 17 फरवरी को शाम करीब 4 बजे उनका पूरा परिवार शाहजहांपुर में साढू के लड़के के वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर गया था।

घात लगाए चोरों ने 17 फरवरी की रात को ही घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन, 18 फरवरी को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे और पीड़ित परिवार को इसकी सूचना दी।
चोरों ने घर से लगभग 2 किलो चांदी, 20-25 तोला सोना और 5 लाख रुपये नकद चुराए हैं। परिवार के घर लौटने पर उन्हें सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:

टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यस्त इलाके में हुई इस चोरी ने सबको अचरज में डाल दिया। आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, एसपी ने सीओ सिटी की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी दरोगा विनोद गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मोहम्मद रहीश को निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अविवाहित भाई की मौत के बाद बहन को बनाया फर्जी पत्नी, पैतृक जमीन बेचकर 30 लाख हड़पे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link