Uttarakhand

अस्पताल की बाउंड्रीवॉल गिरी, मची अफरा-तफरी, मलबे में दबकर चिकित्सा प्रभारी की मौत

चमोली के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल में हुआ हादसा, चल रहा था मरम्मत कार्य, डॉ. नवीन चंद्र डिमरी निरीक्षण के दौरान चपेट में आए, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राजकिशोर तिवारी

चमोली, 12 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित सरकारी अस्पताल की बाउंड्रीवॉल गिरने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मलबे में दबने से मौत हो गई। बारिश के कारण अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाउंड्रीवॉल की मरम्मत का काम चल रहा था। डॉ. डिमरी कार्य का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान दीवार उनके ऊपर गिर गई और हादसा हो गया।
chamoli-government-hospital-boundary-wall-collapse-doctor-dies-narayanbagar (2)

जानकारी के अनुसार 25 जून को हुई भारी बारिश के दौरान आए मलबे से अस्पताल की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डॉ. नवीन चंद्र डिमरी कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गए।

ये भी पढ़ें:

हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत व बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद डॉ. डिमरी को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत की खबर से अस्पताल कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल की जर्जर दीवारों और उनकी समय पर मरम्मत नहीं होने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन साइबर-वज्र : लखनऊ समेत 4 जिलों में म्यूल अकाउंट गिरोह पर बड़ा प्रहार, 33 दबोचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button