Lucknow City

गणतंत्र दिवस पर बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, भारतीय विकास समिति ने हुनरमंदों को किया सम्मानित

लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय विकास समिति ने ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें बच्चों की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा को सम्मानित किया गया

लखनऊ, 27 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजाजीपुरम कालोनी के सी.राजगोपालाचारी पार्क में 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय विकास समिति के द्वारा ध्वजारोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने ध्वजारोहण किया।

चित्रकला और निबंध में प्रतिभा का सम्मान

कार्यक्रम में भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में ग्रुप-ए में द्वीति वर्मा प्रथम और आदया शाह द्वितीय स्थान पर रहीं। ग्रुप-बी में सर्वश्रेष्ठ अनिका शर्मा, द्वारका पाण्डेय प्रथम, आयांश गुप्ता द्वितीय, अरहमा बेग तृतीय रहे। ग्रुप-सी में गुनगुन कश्यप सर्वश्रेष्ठ, गुन खत्री प्रथम, मितांश सक्सेना द्वितीय और दिव्यांक शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 5.39.19 PM

निबंध प्रतियोगिता में ग्रुप-ए में अभिनंदन पाण्डेय प्रथम और राम सागर द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप-बी में रवि वर्मा सर्वश्रेष्ठ, परिधि बाजपेई प्रथम, सीमा द्वितीय और अर्पित शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को स्पेशल जैकेट से सम्मानित किया गया, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्रों को शील्ड प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी दिए गए।

बच्चों में उत्साह और प्रेरणा

प्रतिभागियों ने अपनी कला और लेखन कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भारतीय विकास समिति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं। समारोह का उद्देश्य न केवल बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करना है, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना भी है।

समारोह में सैकड़ों लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, बीके सक्सेना, सुनील प्रसाद, राजेश शर्मा, मीतू सिंह, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, डीके श्रीवास्तव, राम सिंह लोधी, कुलदीप रावत, अमान खान, देवांश अवस्थी, संजू प्रसाद, पंकज शर्मा, अर्पित सिंह, सुनील सिंह, शालू शर्मा, लक्ष्मी सुमन निगम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button