Lucknow City

कानपुर रोड पर कार का कहर… पार्टी से लौट रहे 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत

बंथरा क्षेत्र में हुआ हादसा, बेकाबू कार ने एक के बाद एक मारी टक्कर, कार से उतरकर भाग रही लड़की को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, कार चला रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

लखनऊ, 13 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस सनसनीखेज हिट एंड रन हादसे में 6 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार गुरुवार देर शाम अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दुकान से सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब भीड़ ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। भागते हुए चालक ने बाजार में मौजूद बंथरा निवासी पापे उर्फ पउवा के 12 वर्षीय बेटे अरमान को टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.37.16 AM

ये भी पढ़ें:

इसके बाद कार ने उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी कुचल दिया। आगे बढ़ते हुए कार ने ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को रौंदा और सामने खड़े ऑटो में टक्कर मार दी।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में 6 साल के दीक्षांत को सरोजनीनगर सीएचसी रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई।

उधर, हादसे के बाद कार से उतरी एक लड़की को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया और सीसीटीवी फुटेज के सहारे एक घंटे में कार को ट्रेस कर लिया। पूछताछ में पता चला कि कार चला रहा नाबालिग लड़का बनी गांव का रहने वाला है। उसके साथ लड़की भी अवध कॉलेजिएट कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों मोहान रोड पर एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ कार जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ₹18 हजार मानदेय के बाद ‘सम्मान’ का ऐलान, 5 मई को गोरखपुर से योगी सरकार का बड़ा शिक्षा संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button