Gorakhpur

गोरक्षपीठ के भक्त मारकंडेय यादव को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लुहसी गांव पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस, गुरु गोरखनाथ से आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

गोरखपुर, 2 अप्रैल 2026:

गोरक्षपीठ के भक्त और समाजसेवी मारकंडेय यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार सुबह वह पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मारकंडेय यादव का बुधवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे गोरक्षपीठ के प्रति अपनी गहरी आस्था और सामाजिक सरोकारों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।

मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना भी की।

सीएम ने पत्नी गुड्डी यादव, पुत्र संजीव यादव व विशाल यादव, पुत्री वंदना यादव समेत अन्य परिजनों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायकगण और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button