Gorakhpur

गोरखपुर में शिक्षा व सुरक्षा को नई ताकत : छात्राओं के हॉस्टल का शिलान्यास, फॉरेंसिक भवन का लोकार्पण

सीएम योगी बोले... मजबूत साक्ष्य से अपराधियों को सजा, 75 जिलों में बनेंगी आधुनिक फॉरेंसिक लैब, छात्राओं की सुरक्षा पर खास फोकस

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 25 मार्च 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षा और कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने छात्राओं के लिए 144 बेड क्षमता वाले आधुनिक हॉस्टल का भूमि पूजन किया। विश्वविद्यालय परिसर में साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर के भवन का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दो अहम कार्य संपन्न हुए हैं। पहला अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब का उद्घाटन और दूसरा छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास का शिलान्यास। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत और वैज्ञानिक साक्ष्य बेहद जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी 75 जिलों में अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब स्थापित की जा रही हैं। इससे जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हो सकेगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-25 at 6.37.12 PM

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2017 से पहले छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास बड़ी चुनौती थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता में रखकर तेजी से समाधान किया है। छात्राओं के लिए बनने वाला यह हॉस्टल पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था के अधिकारियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पावर ग्रिड का आभार व्यक्त करते हुए छात्रावास को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और हर जिले में मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में तेजी से काम हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में हुई बातचीत ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। अंत में अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बीमारी, गरीबी और बेबसी पर वार: CM योगी का बड़ा ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button