Gorakhpur

Gorakhpur News : खराब मौसम से थमे ट्रेनों के पहिये, LKO-GKP रूट पर पेड़ गिरने से कई ट्रेनें घंटों अटकीं

तेज आंधी-बारिश में गोंडा-बस्ती के बीच कई जगह रेल लाइन पर गिरे पेड़, OHE के तार टूटने से बिजली सप्लाई प्रभावित, वैशाली और गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में रुकीं, नॉन इंटरलॉकिंग काम ने भी बढ़ाई परेशानी

गोरखपुर, 26 सितंबर 2026:

यूपी में लखनऊ-गोरखपुर रेलमार्ग पर शनिवार को खराब मौसम ने ट्रेन संचालन बिगाड़ दिया। तेज आंधी-बारिश के बीच गोंडा से बस्ती के बीच कई जगह पेड़ रेल लाइन पर गिर गए। इससे OHE के तार क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली सप्लाई ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि वैशाली, गोरखधाम, बाघ, बांद्रा और LTT एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों रास्ते में खड़ी रहीं।

20 से अधिक जगहों पर गिरे पेड़

पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक लखनऊ मंडल में लखनऊ-गोरखपुर और गोंडा-बहराइच रेलखंड पर करीब 40 पेड़ गिरने की सूचना है। इनमें लखनऊ- व गोरखपुर रूट पर गिरे पेड़ों की संख्या करीब 20 से 25 बताई गई है। रेलकर्मी ट्रैक से पेड़ हटाने के साथ OHE की बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटे हैं।

बस्ती से आगे नहीं बढ़ सकीं कई ट्रेनें

नई दिल्ली-ललितग्राम 15566 और बठिंडा-गोरखपुर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। 13020 बाघ एक्सप्रेस, 19037 बांद्रा एक्सप्रेस और 20103 LTT एक्सप्रेस करीब तीन से साढ़े तीन घंटे देर से चल रही हैं। ये ट्रेनें बस्ती से आगे नहीं बढ़ सकी थीं। गोंडा-बस्ती के बीच वैशाली और गोरखधाम समेत कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर खड़ी रहीं। लखनऊ-गोरखपुर डाउन लाइन पर भी संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। गोंडा-बहराइच रेलमार्ग पर पेड़ गिरने से इस रूट की ट्रेनें भी रोकी गईं।

ये भी पढ़ें:

नॉन इंटरलॉकिंग काम से भी प्रभावित है रूट

स्वामी नारायण छपिया, मनकापुर, मसकनवा और लखपतनगर स्टेशनों के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर Automatic Block Signalling System का काम पूरा होने के बाद 26 और 27 सितंबर को Non-Interlocking का काम चल रहा है। इसके चलते पहले से ही छह पैसेंजर ट्रेनें निरस्त हैं, जबकि 26 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है।

स्टेशन पर भी यात्रियों की परेशानी, रेलवे ने शुरू कराया ट्रैक क्लियरेंस

बारिश के बीच यात्री ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्माण का काम चलने से यात्रियों के लिए इंतजार करने की जगह भी सीमित है। रेलवे की ओर से शाम तक ट्रेनों का संचालन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे की टेक्निकल टीम पेड़ों को रेल लाइनों से हटाया जा रहा है। OHE की बिजली सप्लाई को भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। मौसम की वजह से प्रभावित हिस्सों में काम पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  Gorakhpur: बन रहे फ्लाईओवर से आधी रात गिरा कंक्रीट, स्कूटी सवार समेत छह घायल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link