Gorakhpur

गोरखपुर में गोलियों की गूंज… पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर हुए लंगड़े, तीन और दबोचे गए

गोला क्षेत्र में तड़के हुई मुठभेड़, सर्राफा दुकान लूटकांड में शामिल थे आरोपी, पुलिस ने बरामद किए लूट के जेवरात

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 29 अप्रैल 2026:

यूपी के गोरखपुर के गोला क्षेत्र में डांडी चीनी मिल मार्ग पर बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस डाड़ी बाजार से चीनी मिल मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान देवबंद निवासी मेहंदी हसन और रहमान के रूप में हुई। उनके साथ सागीर अली, मुस्तफा और मुजफ्फरपुर निवासी अफजल अली को भी गिरफ्तार किया गया।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी हाल ही में गोला कस्बे की एक सर्राफा दुकान में हुई लूट की वारदात में शामिल थे। उस घटना में दुकान पर मौजूद एक युवती ने बहादुरी से बदमाशों का सामना किया था लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ करने के साथ पुलिस इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीएम ने की कचरे से बने ईको पार्क की सैर... गोरखपुर को दी 1055 करोड़ की सौगात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link