Business

सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी 24,100 पार…गिरावट के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

मंगलवार की कमजोरी के बाद निवेशकों को राहत, शुरुआती कारोबार में चौतरफा खरीदारी दिखी, तेल कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव के बीच बाजार में तेजी, लेकिन सतर्कता बरकरार

बिजनेस डेस्क, 29 अप्रैल 2026:

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। एक दिन पहले आई गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिखी और शुरुआती कारोबार में खरीदारी का माहौल बना रहा। बीएसई सेंसेक्स करीब 350 अंकों की तेजी के साथ 77,273 के आसपास ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 भी 100 अंकों से ज्यादा चढ़कर 24,100 के पार पहुंच गया।

मंगलवार की गिरावट के बाद यह बढ़त निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है। बाजार खुलते ही कई सेक्टर में खरीदारी दिखी, जिससे इंडेक्स को सपोर्ट मिला। सेक्टोरल फ्रंट पर डिफेंस और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इसके अलावा इंफ्रा, ऑयल एंड गैस, रियल्टी, एफएमसीजी, एनर्जी और फार्मा सेक्टर भी हरे निशान में रहे। वहीं मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसई सेक्टर दबाव में नजर आए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती दिखी। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 149 अंक चढ़कर 18,125 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंकों की बढ़त के साथ 60,628 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, टीसीएस, ट्रेंट और एसबीआई शामिल रहे। वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक में गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है, जिसकी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव माना जा रहा है। इस वजह से बाजार में तेजी के बावजूद निवेशक पूरी तरह बेफिक्र नहीं दिख रहे।
बाजार की नजर अब अमेरिका के फेडरल रिजर्व की बैठक पर है, जिसका फैसला आज रात आने की उम्मीद है। इसी के आधार पर आगे की दिशा तय होने के संकेत मिल सकते हैं।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button