Lucknow City

लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन : 50 बीघा में चल रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोसाईंगंज क्षेत्र के मलौली और दुलारमऊ गांव में बिना स्वीकृति विकसित की जा रहीं कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई, 4 प्रोजेक्ट धराशायी

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोसाईंगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए करीब 50 बीघा में फैली अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम द्वारा की गई। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित ग्राम मलौली में कार्रवाई के दौरान राजदेव सिंह, सुधीर सिंह और मेसर्स वीर भूमि इन्फ्रा डेवलपर्स के संजय कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही तीन अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

LDA Bulldozer Action in Lucknow 50 Bigha Demolished (1)

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा गोसाईंगंज क्षेत्र के ही ग्राम दुलारमऊ में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां महेन्द्र शुक्ला, एसके गुप्ता, विशाल और अन्य द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में बिना अनुमति के प्लाटिंग कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृति लिए बिना चल रहे इस निर्माण कार्य को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।

Advertisement

एलडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत ले-आउट के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग या कॉलोनी विकसित करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है। वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से वैधता की जांच जरूर करें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ : LDA की बड़ी चूक : बिना जमीन अधिग्रहण के बेचे 272 प्लॉट, अब आवंटन निरस्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link