National

महंगी हुई हवाई यात्रा: इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट कीमतों में बड़ा इजाफा

एटीएफ की कीमतों में उछाल का असर, घरेलू उड़ानों पर 275-950 रुपये और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर 10,000 तक अतिरिक्त शुल्क, नई दरें अब बुक होने वाले सभी टिकटों पर लागू

न्यूज डेस्क, 2 अप्रैल 2026:

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को एक और झटका देते हुए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। नई दरों के अनुसार अब यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक किराया चुकाना होगा।

इंडिगो द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज अब ₹275 से ₹950 प्रति सीट तक होगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर यह शुल्क ₹900 से लेकर ₹10,000 प्रति सीट तक पहुंच गया है। नई दरें 2 अप्रैल की रात 12:01 बजे से बुक होने वाले सभी टिकटों पर लागू हो चुकी हैं।

दरअसल मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। इसका सीधा असर एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर पड़ा है। इसकी कीमतों में हाल ही में 8.5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं नॉन-शेड्यूल्ड एयरलाइंस के लिए यह बढ़ोतरी लगभग 115 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:

गौरतलब है कि इंडिगो ने इससे पहले 14 मार्च को भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। उस समय घरेलू उड़ानों के लिए ₹425 का फिक्स चार्ज लागू किया गया था। इसे अब दूरी के आधार पर संशोधित किया गया है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पहले ₹425 से ₹2300 तक का शुल्क तय किया गया था। इसे अब बढ़ाकर ₹900 से ₹10,000 तक कर दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आंकड़ों के अनुसार जेट फ्यूल की कीमतों में पिछले एक महीने में 130 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि लागत संतुलन बनाए रखने के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाना जरूरी हो गया है।

इस फैसले के बाद हवाई यात्रा महंगी हो गई है। इससे आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। खासकर गर्मियों की छुट्टियों के सीजन में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा असर डाल सकती है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अविमुक्तेश्वरानंद की अयोध्या में नो एंट्री! परमहंस आचार्य ने दी चेतावनी, सीएम योगी पर ये बयान बना विवाद की जड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button