ProjectsUttar Pradesh

गोरखपुर में नवीनीकृत राजकीय कृषि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 31 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जनवरी को गोरखपुर के चरगांवा स्थित नवीनीकृत राजकीय कृषि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर नए प्रशासनिक भवन और छात्रावास का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह विद्यालय कृषि क्षेत्र में मास्टर ट्रेनरों, कर्मचारियों और प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण देने का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

राजकीय कृषि विद्यालय के नए प्रशासनिक भवन का निर्माण 9.88 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, वहीं हॉस्टल के निर्माण पर 9.08 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन दोनों निर्माण कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मार्च 2021 को किया था। इस नवीनीकरण के बाद विद्यालय की क्षमता में भारी वृद्धि हुई है। जहां पहले पुराने भवन में केवल 80 प्रशिक्षणार्थी ही प्रशिक्षण प्राप्त कर पाते थे, वहीं अब नए भवन में 200 प्रशिक्षणार्थी एक साथ कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे।

गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्याचल मंडल के 17 जिलों के किसान इस विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिससे उन्हें खेती-किसानी की नवीनतम तकनीकों और जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

Advertisement

यह राजकीय कृषि विद्यालय 1932 में स्थापित किया गया था और पहले यहां कृषि डिप्लोमा की पढ़ाई होती थी, लेकिन 1984 में कृषि स्नातकों की संख्या बढ़ने के बाद डिप्लोमा कोर्स बंद कर दिया गया। अब यह विद्यालय कृषि विभाग के कर्मचारियों, प्रगतिशील किसानों और किसान विद्यालय के मास्टर ट्रेनरों को अद्यतन कृषि तकनीकी का प्रशिक्षण देता है।

ये भी पढ़ें  गंगा एक्सप्रेस वे: लड़ाकू विमानों ने दिन में दिखाया पराक्रम, रात में लैंडिंग से रचा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link