Uttarakhand

विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प… बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

भराड़ीसैंण में बजट सत्र के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, बजट सत्र की अवधि बढ़ाने समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

राजकिशोर तिवारी

भराड़ीसैंण, 10 मार्च 2026:

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर आगे बढ़ रहे कांग्रेसियों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें तय स्थान से आगे जाने से रोका। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहे, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई, जो लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है।

WhatsApp Image 2026-03-10 at 6.15.29 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पुलिस को जनता की सुरक्षा और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा का बजट सत्र केवल पांच दिन का रखा गया है, जबकि इसे कम से कम 15 दिन तक बढ़ाया जाना चाहिए ताकि जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सके। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ रहा है और पलायन की वजह से कई गांव खाली हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button