Business

क्रूड की गर्मी से Share Market ठंडा, सेंसेक्स 226 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के करीब

ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का असर, निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा, निवेशकों की नजर अब अहम सपोर्ट लेवल पर

बिजनेस डेस्क, 31 अगस्त 2026:

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर के करीब पहुंच गया। ग्लोबल मार्केट में नरमी के साथ कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

सुबह दिखी बिकवाली, सेंसेक्स 77 हजार के करीब

सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 226.60 अंक गिरकर 77,028.56 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 120.40 अंक की गिरावट के साथ 24,053.55 के स्तर पर था। बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:

ब्रेंट क्रूड की कीमतें बनीं दबाव की वजह

ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत लगातार 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। भारत के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बाजार की चिंता बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। इसी वजह से निवेशक सोमवार को सतर्क नजर आए। इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा था। दोनों प्रमुख इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर के करीब बढ़त के साथ बंद हुए थे, लेकिन ग्लोबल संकेत कमजोर रहने से सोमवार की शुरुआत दबाव में हुई।

24,190 का स्तर निफ्टी के लिए अहम

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक निफ्टी के लिए शुक्रवार के हाई से ऊपर टिकना अहम रहेगा। इसके साथ 50-day EMA करीब 24,190 का स्तर भी बाजार की दिशा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। अगर निफ्टी इन स्तरों के ऊपर मजबूती बनाए रखता है तो अगले कारोबारी सत्रों में 24,300 से 24,350 के जोन की तरफ वापसी की गुंजाइश बन सकती है। फिलहाल बाजार की नजर इन अहम स्तरों पर रहेगी।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

एशियाई बाजारों में भी सोमवार को दबाव दिखा। टोक्यो के कारोबार में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.4 फीसदी नीचे था। निक्केई 225 फ्यूचर्स 1.2 फीसदी गिरा, जबकि टॉपिक्स में 0.4 फीसदी की कमजोरी रही। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में मामूली बदलाव रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 0.7 फीसदी नीचे आया, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.3 फीसदी कमजोर रहा। यूरोपीय बाजारों के संकेत भी दबाव वाले रहे, यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें  Stock Market में 12 दिन की ‘मार’ के बाद बुल्स की वापसी, सेंसेक्स उछला, अब निफ्टी के इन स्तरों पर नजर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button