लखनऊ, 25 फरवरी 2026:
यूपी पुलिस लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए लगातार अवेयर कर रही है। जमीन पर कोशिशें जारी हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अनूठे प्रयास दिख रहे है। जनवरी में नाना पाटेकर की एक शार्ट फिल्म सामने आई थी वहीं अब सदाहबार देवानंद का एक हिट गीत ट्रेंड कर रहा है। इस गीत के जरिये ख्वाबों वाली दोस्ती हकीकत में लॉस का मैसेज दिया गया है।
Khwabon wali dosti, haqeeqat ka loss
Digital ‘yaari’ mein dil se pehle ‘dimaag’ ka use karein
‘Online paise’ transfer karne se pehle, dost ka ‘𝑝h𝑦s𝑖c𝑎l v𝑒r𝑖f𝑖c𝑎t𝑖o𝑛’ zaroor karein#VerifyBeforeYouTrust#CyberSafety #StaySafeOnline pic.twitter.com/Tz2R824CKz— UP POLICE (@Uppolice) February 24, 2026
यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ये खास मैसेज शेयर किया है। इसकी पैकेजिंग की बात करें तो इसका शीर्षक दिया गया है ‘ख्वाबों वाली दोस्ती, हकीकत में लॉस’। इसके बाद बात आगे बढ़ती है कहा गया कि डिजिटल ‘यारी’ में दिल से पहले ‘दिमाग’ का यूज करें। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने से पहले दोस्त का फिजिकल वैरिफिकेशन जरूर करें।
यूपी पुलिस के इस मैसेज में सबसे खास 1965 में रिलीज हुई तीन देवियां फिल्म का हिट गीत है। किशोर कुमार की आवाज में ये गीत सदाबहार देवानंद पर फिल्माया गया है। इसकी दो लाइनें ही मैसेज का हिस्सा बनीं हैं। वो ये है ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत, कौन हो तुम बतलाओ’ इसी के बाद मैसेज समाप्त हो जाता है। फिलहाल इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे है।
बता दें एक माह पूर्व यूपी पुलिस ने नाना पाटेकर की मदद से एक शार्ट फ़िल्म बनाई थी। जिसमे नाना कानपुर स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचते हैं। इसमें नाना बेहद शातिर ढंग से जालसाज से ही 60 हजार ठग लेते हैं।






