Uttarakhand

एक्शन में धामी, कहा…सड़कों पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, सार्वजनिक स्थानों पर न दिखे अव्यवस्था

किसी भी धार्मिक गतिविधि के लिए सार्वजनिक मार्गों को नहीं होने दिया जाएगा बाधित, देवभूमि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि, राज्य में शांति व अनुशासन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 मई 2026ः

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सड़कों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्गों को किसी भी धार्मिक गतिविधि के लिए बाधित नहीं होने दिया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में इसे प्रभावित नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाता है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों का उपयोग केवल आम जनजीवन और यातायात के सुचारु संचालन के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कें आम नागरिकों की आवाजाही के लिए हैं और इन्हें अवरुद्ध करना स्वीकार्य नहीं है। धामी ने यह भी कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा जारी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश में पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य में शांति, अनुशासन और सुचारु व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज जैसी धार्मिक गतिविधियां निर्धारित स्थलों मस्जिदों व ईदगाहों में ही की जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध उत्पन्न करने से आम लोगों को असुविधा होती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

सीएम ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने या उन्हें बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि राज्य में कानून का शासन पूरी तरह प्रभावी रहेगा और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  खेल मंत्री ने बंदूक उठा निशानेबाजों का बढ़ाया उत्साह, बोलीं- जसपाल राणा का सपना आपको करना होगा पूरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link