Sitapur City

पांच माह की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या… हमले के बाद पति ने भी फांसी लगाई

एक साल पहले हुई थी शादी, रात में कमरे से चीख सुनकर जागी मां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद। मायके पक्ष ने सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

सीतापुर, 22 मई 2026:

सीतापुर के इसरौली इलाके में एक युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद भी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। जिससे पत्नी ससुराल कम मायके में अधिक रहती थी।

दीपू भार्गव की शादी पिछले साल फरवरी में रेउसा थाना क्षेत्र के रिहरपुर नेवादा गांव निवासी छाया देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। बताया जा रहा है कि 19 मई को समझौते के बाद दीपू पत्नी को वापस ससुराल लेकर आया था। छाया पांच माह की गर्भवती थी।

परिजनों के मुताबिक, रात दोनों एक ही कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि दीपू ने बांके से छाया के चेहरे पर कई वार किए। चीख सुनकर दीपू की मां रोहिणी की नींद खुल गई। वह घबराकर पास में रहने वाले देवर को बुलाने चली गईं। इसी दौरान दीपू ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें:

कुछ देर बाद परिजन वापस पहुंचे तो छाया लहूलुहान हालत में पड़ी थी, जबकि दीपू फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना रात करीब पौने तीन बजे पुलिस को दी गई। सुबह छाया के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता मेवालाल ने आरोप लगाया कि पहले दीपू ने खुदकुशी की, उसके बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या की। उन्होंने दहेज में दो लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपू के पिता गोबरे, मां रोहिणी, मामा ननकऊवा और भाई लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। छाया अक्सर मायके चली जाती थी और ससुराल में ज्यादा दिन नहीं रुकती थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि अब तक मिले साक्ष्यों में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ट्रिपलिंग कर शादी में जा रहे युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी... दो की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link