Sitapur City

सीतापुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सीतापुर, 9 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने गुरुवार दोपहर ग्राम विकास अधिकारी आलोक कुमार गोस्वामी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कार्य भुगतान करने के बदले यह रकम मांगी थी।

The ho hall को मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस एसपी को गत दिनों एक शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ग्राम विकास अधिकारी ने भुगतान जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

गुरुवार दोपहर शिकायतकर्ता ने बिसवां क्षेत्र के सत्तिन पुरवा स्थित आरोपी के आवास पर तय राशि सौंपी। जैसे ही अधिकारी ने पैसा लिया, टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी में पूरे 20 हजार रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी के बाद आलोक गोस्वामी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक की क्रॉसिंग पर गिरे पुल के 8 गर्डर, ट्रेनों का संचालन प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link