Uttar Pradesh

ताज की सुरक्षा में सेंध लगाकर घुसे दो आतंकी… ‘मॉक ड्रिल’ में पुलिस ने दबोचा

मयंक चावला

आगरा 10 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले में ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल की सुरक्षा परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात के बीच करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में आतंकवादियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की गई।

यमुना की ओर से दाखिल हुए आतंकी, जवानों को घायल किया

ये भी पढ़ें:

ताजमहल की मॉक ड्रिल के दौरान दो आतंकवादी यमुना की ओर से ताजमहल में दाखिल होते हैं और सीआईएसएफ के जवानों को घायल कर ताजमहल में घुस जाते हैं। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की क्विक रिस्पांस टीम बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड ,फायर ब्रिगेड की टीमें एवं स्थानीय पुलिस ने मोर्चे को संभाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों आतंकवादियों को दबोच लिया गया।

Advertisement

मॉक ड्रिल देख पर्यटक घबराए, सुरक्षा बढ़ाई गई, वाहनों की हो रही चेकिंग

इस मॉक ड्रिल से सीआईएसएफ और पुलिस फोर्स की भारी मौजूदगी देखकर पर्यटक और स्थानीय नागरिक घबरा गए लेकिन जब बाद में उन्हें जानकारी हुई कि यह मॉक ड्रिल है। तब उन्होंने राहत की सांस ली। मॉक ड्रिल के बाद ताजमहल के चारों ओर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिन लोगों को गाड़ियों के पास जारी किए गए। उनकी गाड़ियों की डिग्गी खोलकर जांच की जा रही है। ताज परिसर के अंदर सीआईएसएफ के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें  विदेशों में संगम के जल की डिमांड, सप्लाई से संवर रहा समूह की महिलाओं का भविष्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link