ReligiousUttar Pradesh

उन्नाव: मंदिर में शिवलिंग तोड़ने पर भारी बवाल, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

उन्नाव, 9 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के दो प्रसिद्ध मंदिरों में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। पुरवा थाना क्षेत्र के बिल्केश्वर महादेव मंदिर और बिहार थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में अराजक तत्वों ने तीन शिवलिंग तोड़ दिए, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। इस हंगामे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और अवधेश कुर्मी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पत्नी की बीमारी के चलते आरोपी मानसिक रूप से परेशान था उसने मंदिर में मन्नत मांगी थी पर हालात में कोई सुधार ना होने पर वह गुस्से में था जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : बेरहम शख्स ने मासूम कुत्ते पर जानबूझ कर चढ़ाई कार, पुलिस ने सीसीटीवी आधार पर मामला किया दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link