Uttar Pradesh

हॉस्टल में अव्यवस्थाओं पर अधीक्षक का इस्तीफा…भावुक छात्रों ने खास अंदाज में दी विदाई

अमित मिश्र

प्रयागराज, 21 अगस्त 2025 :

यूपी के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी छात्रावास के अधीक्षक हौसिला सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह हॉस्टल में व्याप्त अव्यवस्थाएं बताईं गईं। इसकी जानकारी छात्रों को हुई तो सभी भावुक हो गए। पहले उन्हें मनाया जब वो नहीं माने तो उन्हें धूमधाम से विदाई दी। इस दौरान छात्र वाहनों का काफिला लेकर उन्हें हॉस्टल से घर तक छोड़ने गए।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 14 छात्रावास हैं। अक्सर छात्रों और हॉस्टल के अधिकारियों के बीच टकराव की खबरें आती हैं, कई बार ये विवाद गहरा भी जाता है। ऐसे हालातों के बीच केपीयूसी हॉस्टल में अधीक्षक और छात्रों के बीच लगाव भरे रिश्तों की तस्वीर सामने आई। दरअसल यहां के अधीक्षक हौसिला सिंह का कहना है कि वो 21 सालों से केपीयूसी हॉस्टल के अधीक्षक है लेकिन बीते कुछ समय से वो हॉस्टल से जुड़ी समस्याओं को हल करने में खुद को अक्षम पा रहे थे इसलिए उन्होंने छात्रावास के अधीक्षक का पद छोड़ दिया ।

Advertisement

इस इस्तीफे की जानकारी जब छात्रों को हुई तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। वो भावुक हो गए और उनसे इस्तीफा वापस लेने की गुजारिश भी की। जब वो नहीं माने तो उनके रास्ते में लेट गए। हौसला सिंह ने किसी तरह समझा बुझा कर छात्रों को मनाया तो छात्रों ने उनको विदाई देने का खास इंतजाम किया। उनके लिए गाड़ियां मंगाई गई और उनको सम्मान के साथ घर तक पहुंचाया गया।

छात्रों ने कहा कि उनका और उनके सुप्रिटेंडेंट का परिवार जैसा संबंध था। वो हमारे बड़े भाई जैसे थे उन्होंने हमेशा हमारे हित के लिए काम किया और उसके लिए उन्होंने इस्तीफा भी दिया। हौसिला सिंह हॉस्टल के अधीक्षक तो रहे ही इसके पहले वो बतौर विश्वविद्यालय के छात्र भी हॉस्टल के अंतःवासी रह चुके हैं। उसका छात्रावास और यहां क छात्रों से लगाव भी अनोखा है ।

ये भी पढ़ें  दाखिले की दौड़ : लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज में चाहिए एडमिशन तो कल से करें आवेदन... जानें प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link