Sitapur City

मातम में बदलीं खुशियां : सीतापुर में शादी से लौट रहे पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बिसवां-लहरपुर मार्ग पर बाइक और ऑटो में हुई भिड़ंत, तड़के अपने घर बाराबंकी लौट रहे थे पति-पत्नी, एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे लहरपुर

सीतापुर, 16 फरवरी 2026:

यूपी के सीतापुर जनपद में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बिसवां-लहरपुर मार्ग पर बाइक की सामने से आ रहे एक ऑटो से टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार 45 वर्षीय गंगाराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी रामकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े।

जानकारी के मुताबिक गंगाराम अपनी पत्नी के साथ बाराबंकी जनपद से सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों सोमवार तड़के घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसवां-लहरपुर मार्ग पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गंगाराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार रामकली की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के साथ ऑटो चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:

शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गंगाराम परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनका एक बेटा है। अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें  ओटी में ताला, चाबी लेकर घूमता रहा कर्मचारी... इंतजार कर सीएचसी से वापस लौट गए सीएमओ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button