Uttarakhand

धामी ने किया ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक’ टेबल कैलेंडर का विमोचन

पंचांग में त्योहार, व्रत और जनहित के फैसले शामिल, कैलेंडर से लोगों को संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का मौका मिलेगा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 23 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक का विमोचन किया। इसमें तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व और खास दिन के साथ पारंपरिक त्योहार और व्रतों की जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका देगा और रोजमर्रा के जीवन में भी मददगार साबित होगा।
कैलेंडर की संकल्पना मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती ने तैयार की है।

इसमें मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गए फैसले, राज्य सरकार की योजनाएं और जनता के लिए किए गए कल्याणकारी काम भी शामिल हैं। कार्यक्रम में मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, दीप कोश्यारी और किशोर भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button