Ho Halla SpecialUttarakhand

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

देहरादून, 6 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। इस दौरान वे पौड़ी के अपने पैतृक गांव पंचूर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भतीजी की शादी समारोह में शामिल होंगे।

मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए

सीएम योगी सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मानगढ़ वासनी देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया और पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें:

तिरंगा पार्क का करेंगे अनावरण

Advertisement

अपने दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ तल्ला बनास के ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पौधे रोपेंगे। इसके अलावा वे महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ तिरंगा पार्क का अनावरण भी करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से वापस लखनऊ रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें  आगरा: पशुओं की नकली दवाइयां बरामद, विदेशों में होती थी सप्लाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link