HealthUttar Pradesh

आगरा: पशुओं की नकली दवाइयां बरामद, विदेशों में होती थी सप्लाई

मयंक चावला

आगरा, 14 नवंबर 2024

ताजनगरी आगरा नकली दवा की मंडी बनता चला जा रहा है। पहले तो इंसान मरीजों को दी जाने वाली दवाएं के नकली होने के बारे में सुना था। लेकिन अब इन दवा माफियाओं ने बेजुबान पशुओं को भी नहीं छोड़ा है।

अब बीमार पशुओं को दी जाने वाली दवा और इंजेक्शन भी आगरा में नकली बन रहे हैं। यह खुलासा आगरा पुलिस ने किया है।

ये भी पढ़ें:

आगरा पुलिस ने सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में दो दवा फैक्ट्री पर छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारी जब फैक्ट्री के अंदर पहुंचे तो दवा का जखीरा देखकर उनके भी होश उड़ गए।

Advertisement

मौके पर पहुंचे डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार औषधि विभाग अधिकारियों ने बताया की दवा नकली हैं तो उन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया।
इन दोनों फैक्ट्रियों में बीमार पशुओं के लिए दवा बनाई जा रही थी और यही पैक भी हो रही थी। भारी मात्रा में रो मटेरियल भी यहां से बरामद किया गया है फिलहाल पुलिस दोनों फैक्ट्री मालिकों पर कार्यवाही कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि इन दवाओं को अफ्रीका और अफगानिस्तान सहित कई देशों में सप्लाई किया जाता था।

ये भी पढ़ें  एक के बाद एक धमकी भरे मेल!… यूपी के डीएम दफ्तरों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link