Uttar Pradesh

चारबाग स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन : ‘कुली ऐप’ और ट्रॉली प्रथा का विरोध, रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ, 9 जुलाई 2025

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को तमाम कुलियों ने रेलवे में बढ़ते निजीकरण और आधुनिकीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कुलियों ने ‘कुली ऐप’ और ट्रॉली प्रथा को रोजगार के लिए खतरा बताते हुए रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी कुलियों ने कहा कि रेलवे द्वारा ‘कुली माई ऐप’, ट्रॉली ठेकेदारी व्यवस्था और बैटरी रिक्शा संचालन जैसी योजनाएं शुरू करने से उनका पारंपरिक रोजगार संकट में आ गया है। कुलियों का आरोप है कि रेलवे में न तो उनके समायोजन की कोई योजना है और न ही सामाजिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था।

इस मौके पर राष्ट्रीय कुली मोर्चा के संयोजक सुरेश यादव ने कहा कि आज देशभर के कुलियों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। रेलवे में कार्यरत कुलियों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था करना अब बेहद जरूरी हो गया है। कुली अरुण कुमार और श्याम चंद्र गुप्ता ने बताया कि रेलवे मंत्रालय द्वारा समायोजन को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है, जिससे हजारों कुलियों का भविष्य अधर में है।

ये भी पढ़ें:

यह विरोध प्रदर्शन देशभर के मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में किया गया, जिसमें संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान कुलियों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई है। कुलियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  दो पैन कार्ड केस में सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link